डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारातियों को ले जा रहे तिपहिया के नहर में गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। इसपर 26 लोग सवार थे।
यह दुर्घटना मंगलवार को लाहौर से 350 किलोमीटर दूर पंजाब के मुजफ्फरगढ़ जिले के कोट अड्डू में हुई। बाराती तीन तिपहिये पर सवार थे। उनमें से एक बेकाबू होकर नहर में गिर गया।
तीन लोग नहर से तैरकर बाहर निकले और दुर्घटना की सूचना आपात नंबर पर दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू हुआ। स्थानीय लोगों और बचाव कर्मियों ने आठ लोगों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।