World
'बॉर्डर पर हालात ठीक हैं', अरुणाचल मामले पर भारत के जवाब के बाद आया चीन का पहला रिएक्शन
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने बुधवार को कहा कि चीन-भारत सीमा पर हालात फिलहाल आम तौर पर स्थिर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास चीनी सेना की गतिविधियां बढ़ने की खबरों पर कोई टिप्पणी
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने बुधवार को कहा कि चीन-भारत सीमा पर हालात फिलहाल आम तौर पर स्थिर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास चीनी सेना की गतिविधियां बढ़ने की खबरों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उनसे पूछा गया था कि क्या हाल ही में भारत के साथ कोई सैन्य घटना हुई है और क्या चीन ने उस राज्य के पास अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ाई हैं, जिसे चीन दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है।



