डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के द्वीप बाली के पास बुधवार को एक फेरी में आग लग गई। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 211 लोगों को बचा लिया गया। आग बुधवार तड़के करीब 4:39 बजे (स्थानीय समय) लगी, जब पुत्री यास्मीन फेरी बाली के पाडांग बाई पोर्ट से वेस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के पड़ोसी आइलैंड लोंबोक के लेंबार पोर्ट जा रही थी।
आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। यह घटना इंडोनेशिया की एक और फेरी मुतियारा सेंटोसा-2 में जावा के मुख्य द्वीप के पास आग लगने के दो हफ्ते से भी कम समय बाद हुई है। उस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी।