न्यूयॉर्क, पीटीआई। अमेरिका के दो राज्यों, न्यूयार्क और न्यू जर्सी ने 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस घोषित किया है। न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने राज्य में 15 अगस्त 2026 को भारत स्वतंत्रता दिवस घोषित करते हुए एक आदेश जारी किया, जबकि न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने भी ऐसी ही घोषणा की।
न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये घोषणाएं 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले की गई हैं और ये भारत की आजादी की यात्रा और भारत व अमेरिका के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित करती हैं।