डिजिटल डेस्क, क्वेटा। बलूचिस्तान के अपने आपको स्वतंत्र देश घोषित करने के साथ ही पाकिस्तान ने इस प्रांत की घेराबंदी बढ़ा दी है और एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के सुराब जिले में रिहायशी इलाकों पर अंधाधुंध हवाई हमले किए जिससे बच्चों और महिलाओं समेत तीस से अधिक बलोच नागरिकों की मौत हो गई।
वहीं, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने भी पाकिस्तानी सेना को छकाते हुए एक से आठ अगस्त के बीच बलूचिस्तान में किए गए 38 ऑपरेशनों की जिम्मेदारी ली है। इन विद्रोही अभियानों में 32 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों और अन्य ऑपरेटरों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हुए।