डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिसौरी में लेक ऑफ द ओजार्क्स शूटआउट बोट रेस के दौरान एक खौफनाक हादसा सामने आया है। लगभग 213 मील प्रति घंटे (करीब 321 किमी/घंटा) की अत्यधिक तेज रफ्तार से दौड़ रही एक रेसिंग बोट अचानक नियंत्रण खोकर हवा में उछल गई और झील में पलट गई।
सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि डर्टी डक नाम की यह बोट पानी की सतह पर बेहद तेज गति से भाग रही थी। तभी अचानक हवा के दबाव के कारण बोट का अगला हिस्सा ऊपर उठा, वह पीछे की ओर हवा में पूरी तरह पलट गई और दो बार उछलते हुए वापस झील में जा गिरी।