World
अमेरिका: न्यूजर्सी में भारतीय स्टोर से एक मिनट में दस लाख डॉलर के गहनों की लूट
डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूजर्सी में नकाबपोश लुटेरों ने एक भारतीय स्टोर को निशाना बनाया और महज एक मिनट में दस लाख डॉलर के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूजर्सी में नकाबपोश लुटेरों ने एक भारतीय स्टोर को निशाना बनाया और महज एक मिनट में दस लाख डॉलर के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब काले कपड़ों में चार नकाबपोश लुटेरे वूडब्रिज इलाके में स्थित नाइनलाख ज्वेलर्स में घुसे। उन्होंने हथौड़े से शोकेस तोड़कर बैग में गहने भरकर फरार हो गए।



