World
अब ट्रंप भी लेंगे मुआवजा, बोले- ईरान के साथ हर बातचीत का हिस्सा बनेगा हर्जाने का मुद्दा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर समझौते की उम्मीदों को सोमवार को झटका लगा। मीडिया के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान से उन लोगों की
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर समझौते की उम्मीदों को सोमवार को झटका लगा। मीडिया के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान से उन लोगों की मौत के लिए मुआवजा देने की मांग की, जिनकी मौत का उन्होंने युद्धों, हमलों और प्रदर्शनों में ईरान को जिम्मेदार ठहराया।
ट्रंप ने कहा कि मुआवजे की मांग को ईरान के साथ होने वाली भविष्य की सभी बातचीत में शामिल की जाएगी। ट्रंप का यह बयान ईरान की उस मांग के जवाब में आया, जिसमें उसने अमेरिका से हाल के महीनों में हुए हमलों से हुए नुकसान की भरपाई और अन्य शर्तें पूरी करने को कहा था।



