डिजिटल डेस्क, पेरिस। रिकार्ड गर्मी से जूझ चुके यूरोप में इस सप्ताह फिर भीषण हीटवेव दस्तक देने जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय से जारी सूखे के बीच तापमान तेजी से बढ़ने से जंगलों में आग का खतरा और गंभीर हो सकता है।
मई के बाद यह यूरोप में पांचवीं बड़ी हीटवेव होगी। महाद्वीप के बड़े हिस्से में उच्च दबाव का क्षेत्र यानी ‘हीट डोम’ मजबूत हो रहा है। शुरुआत में फ्रांस, स्पेन और इटली के कई हिस्सों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इसके बाद इसका असर मध्य यूरोप की ओर बढ़ेगा, जहां जर्मनी, पोलैंड और चेक गणराज्य में भी तापमान काफी ऊंचा रहने का अनुमान है।