World
उद्योगपति गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने खारिज किया आपराधिक मामला
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। एक अमेरिकी अदालत ने सोमवार को भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामले को खारिज कर दिया। धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में ब्रुकलिन स्थित अमेरिकी जिला न्यायाधीश निकोलस गरौफिस का
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। एक अमेरिकी अदालत ने सोमवार को भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामले को खारिज कर दिया। धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में ब्रुकलिन स्थित अमेरिकी जिला न्यायाधीश निकोलस गरौफिस का यह निर्णय संघीय अभियोजकों की मांग को स्वीकार करने के बाद आया है।
न्याय विभाग ने अदालत से कहा था कि उसने धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामले को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने मामला वापस लेने के कारण को लेकर पूछताछ करते हुए अदाणी से भी यह जानने की कोशिश की कि क्या इसके बदले उन्होंने कुछ वादा किया था?



