World
मेटा-गूगल, टिकटॉक और स्नैपचैट को लत लगाने से जुड़े मुकदमों का करना होगा सामना, अमेरिकी अदालत का फैसला
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी अपील्स कोर्ट ने सोशल मीडिया जायंट्स मेटा, गूगल, टिकटॉक और स्नैपचैट की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कानूनी सुरक्षा की मांग की थी। अदालत के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब इन कंपन
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी अपील्स कोर्ट ने सोशल मीडिया जायंट्स मेटा, गूगल, टिकटॉक और स्नैपचैट की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कानूनी सुरक्षा की मांग की थी। अदालत के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब इन कंपनियों को हजारों मुकदमों का सामना करना होगा।
इन मुकदमों में आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स को जानबूझकर ऐसा लत लगाने वाला डिजाइन दिया गया, जिसने युवा यूजर्स के मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। कंपनियों ने कम्युनिकेशन डिसेंसी एक्ट की धारा 230 का हवाला देकर बचने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे पूरी तरह अमान्य कर दिया। यह निर्णय टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है।



