डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक जगहों के लिए स्टैंडर्ड नाम तय करने पर चीन ने भारत को कड़ा जवाब दिया है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स का दावा है कि ये इलाके चीन के जांगनान क्षेत्र में आते हैं। दरअसल, चीन अरुणाचल प्रदेश और उससे सटे इलाकों को इसी नाम से बुलाता है और उन पर तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा करता है।
अखबार ने बताया कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने 14 अप्रैल को एक रेगुलर प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि जांगनान इलाका चीन का हिस्सा है और चीन भारत द्वारा गैर-कानूनी तरीके से बनाए गए तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है। चीनी सरकार का जांगनान की कुछ जगहों के लिए स्टैंडर्ड नाम जारी करना पूरी तरह से चीन के संप्रभु अधिकारों के दायरे में आता है।