डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के ओहियो में भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है। दिलीप कुमार बुंगातवुला अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के जेट्टीवारिपल्ली गांव के मूल निवासी बुंगातवुला उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने 2025 में केंट स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की थी।