डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। तुर्किए में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गोपनीय अभियान चलाए जाने का दावा सामने आया है। वाशिंगटन पोस्ट ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईरान से संभावित खतरे को देखते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ट्रंप को अंकारा से एक गुप्त सैन्य उड़ान के जरिये ब्रिटेन पहुंचाया।
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप को कैमरों के सामने पुराने एयर फोर्स वन में सवार कराने के बाद चुपके से एक कैटरिंग ट्रक के जरिए दूसरे विमान तक ले जाया गया। बता दें कि कैटरिंग ट्रक का इस्तेमाल विमान में खानेपीने की चीजों और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता है।