डिजिटल डेस्क, बोगोटा। कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कोलंबियन एसोसिएशन ऑफ कैपिटल सिटीज के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है और 570 से ज्यादा लोग घायल हैं।
भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित परेरा शहर हुआ, जहां 60 लोगों की जान चली गई। भूकंप का केंद्र कोलंबिया के चोको क्षेत्र में सैन होस डेल पालमार के पास, जमीन से 170 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी बोगोटा समेत देश के कई हिस्सों के इमारतें कांप उठी और लोगों को तुरंत सड़कों पर भागना पड़ा।