डिजिटल डेस्क, सना। हूती लड़ाकों ने बाब-अल-मंदेव जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमला किया, जिसमें तीन क्रू मैंबर मारे गए हैं।
अल-जुमहुरिया टीवी ने मारे गए लोगों की पहचान दो पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक के रूप में की है।
कार्गो जहाज पर हूती लड़ाकों का हमला
समु्द्री मामलों के जानकारों के मुताबिक, यह जहाज लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाले अहम समुद्री मार्ग से गुजरत समय हमले की चपेट में आ गया। इस हमले ने दुनिया के एक अहम व्यापारिक मार्ग पर कमर्शियल शिपिंग के लिए लगातार बने हुए खतरों को उजागर कर दिया है, जहां हाल के महीनों में कई बार हमले हुए हैं।