डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान के बीच हुआ मक्का संयुक्त रक्षा समझौता केवल कागजी दस्तावेज बनकर रह गया और अपने पहले ही परीक्षण में फेल हो गया।
समझौते पर हस्ताक्षर के करीब 48 घंटे बाद ही ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जाजान प्रांत में अरामको रिफाइनरी को निशाना बनाया। समझौते की अहम शर्त ये है कि किसी एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। हालांकि, हमले के बाद न तो पाकिस्तान की ओर से किसी सैन्य कार्रवाई की घोषणा हुई और न तुर्किए ने तत्काल किसी सैन्य प्रति क्रिया का संकेत दिया।