गरिमा सिंह, नई दिल्ली। मंगलवार को सीरिया की एक अदालत ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद को उनकी गैर मौजूदगी में मौत की सजा सुनाई। अदालत ने असद को सीरियाई गृह युद्ध के दौरान 'युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों' का दोषी ठहराया।
बता दें बशर को दिसंबर 2024 से सत्ता से हटा दिया गया था। उनके शासन के अंत में इस्लामी ताकतों ने दमिश्क को घेरना शुरू किया, तो असद अपने परिवार के साथ मॉस्को भाग गए थे।