डिजिटल डेस्क, बीजिंग। शक्तिशाली चक्रवात (टाइफून) डॉल्फिन रविवार को चीन के पूर्वी तट पर पहुंच गया। इसकी वजह से भारी वर्षा हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 10 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
यह टाइफून जापान के दक्षिणी ओकिनावा इलाके से गुजरकर चीन पहुंचा है। इसकी वजह से ओकिनावा में 50 हजार से अधिक इमारतों में बिजली काटनी पड़ी।