डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के जरिए ईरान की तीखी आलोचना की। उन्होंने ईरान के पास कोई पैसा नहीं है शीर्षक वाला एक ग्राफिक शेयर किया और देश की आर्थिक गिरावट के लिए 51 साल के बुरे बर्ताव को जिम्मेदार ठहराया।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल में आई भारी गिरावट को दर्शाने वाले चार्ट के साथ किया गया यह पोस्ट, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान पर ट्रंप का लेटेस्ट हमला माना जा रहा है।