डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉयस से लापता हुए 36 वर्षीय पिता और उनके 22 महीने (करीब दो साल) के बेटे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। बता दें कि टॉड सबाटिनी और उनका बेटा थियो, इलिनॉयस के मैकहेनरी शहर में अपने घर से दोपहर के समय एक आम सैर के लिए निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों को चिंता हुई।