डिजिटल डेस्क, सियोल। कभी कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेलने के बाद दक्षिण कोरिया के पहाड़ पूरी तरह बंजर और वीरान हो चुके थे। यहां तक कि देश की 40 लाख हेक्टेयर से ज्यादा वन भूमि को बंजर या खराब मान लिया गया था। लेकिन, देश ने हार नहीं मानी और एक ऐसा इतिहास रचा जो आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है।
ताजा रिपोर्ट की माने तो दक्षिण कोरियाई सरकार की सख्त नीतियों, योजनाओं और गांव वालों के सहयोग से देश में 10 अरब से ज्यादा पेड़ लगाए गए। इतना ही नहीं ईंधन के लिए खास तौर पर बागान तैयार किए गए ताकि जंगलों को काटा न जा सके। आइए जानते हैं इस अद्भुत बदलाव की पूरी कहानी, जो अब पर्यावरण और तापमान को नियंत्रित करने में भी बड़ी भूमिका निभा रही है।