World
नेपाल से सबसे ज्यादा चीनी नागरिक हुए डिपोर्ट, अमेरिकी भी पीछे नहीं; देखें लिस्ट
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। इमिग्रेशन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नेपाल ने 2021 से 2025 तक के पांच वर्षों में देश के इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने के लिए सबसे ज्यादा चीनी नागरिकों को देश से निकाला गया।
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। इमिग्रेशन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नेपाल ने 2021 से 2025 तक के पांच वर्षों में देश के इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने के लिए सबसे ज्यादा चीनी नागरिकों को देश से निकाला गया।
विभाग ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान नेपाल ने 695 चीनी नागरिकों को निकाला, जो देश से निकाले गए विदेशी नागरिकों में सबसे बड़ा हिस्सा था। इन पांच वर्षों में नेपाल ने कुल 2,267 विदेशी नागरिकों को निकाला, जिनमें चीनी नागरिकों की हिस्सेदारी 30.65 प्रतिशत थी।



