डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यू जर्सी में 9 साल का एक बच्चा स्कूल बस में सो जाने के कारण अपने स्कूल पहुंचने के बजाय सीधे बस डिपो पहुंच गया। पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा जब डिपो में खड़ी खाली बस में सोकर उठा, तो उसे खुद ही डिपो से बाहर निकलने का रास्ता खोजना पड़ा।
इस घटना के बाद बच्चे की मां अब स्कूल प्रशासन और परिवहन विभाग से जवाब मांग रही हैं कि बस के डिपो पहुंचने के बाद भी उनका बच्चा अंदर कैसे छूटा रह गया।