डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को पांच भारतीय मोर सौंपे हैं, जिनमें सफेद पंखों वाला एक दुर्लभ मोर भी शामिल है। इसके साथ ही दशकों पुरानी परंपरा को फिर से शुरू किया गया है।
ये मोर लगभग तीन महीने तक एक सुरक्षित बाड़े में रहेंगे, जिसके बाद उन्हें एरियाना पार्क में स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति दी जाएगी। इसी पार्क में संयुक्त राष्ट्र का यूरोपीय मुख्यालय स्थित है।