World
पाकिस्तान में दहशत! लश्कर के 30 आतंकियों को किसने किया ढेर? VIDEO में कैद कबूलनामा
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष गुर्गे ने कैमरे पर यह कबूल किया है कि पाकिस्तान के भीतर किसी अज्ञात हमलावर ने उनके लगभग 30 सदस्यों को मार गिराया है।
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष गुर्गे ने कैमरे पर यह कबूल किया है कि पाकिस्तान के भीतर किसी अज्ञात हमलावर ने उनके लगभग 30 सदस्यों को मार गिराया है।
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी रिजवान हनीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान हमेशा से दुनिया के सामने यह दिखावा करता रहा है कि इस संगठन को बहुत पहले ही गैरकानूनी घोषित कर भंग किया जा चुका है।



