डिजिटल डेस्क, तेहरान। इजरायली मीडिया की खबरें हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच तेहरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने बिना तारीख वाला एक वीडियो जारी किया जिसमें वे अच्छी सेहत में दिख रहे हैं।
मोजतबा खामेनेई का यह वीडियो पहली बार सरकार से जुड़ी अर्ध-सरकारी ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने जारी किया। इससे पहले शुक्रवार को इजरायली मीडिया ने खबर दी थी कि खामेनेई बेहद गंभीर हालत में हैं, जिससे उनकी सेहत और ठिकाने को लेकर अटकलें और बढ़ गईं।