World
होर्मुज खुलवाने के लिए ट्रंप बेचैन, अमेरिका परमाणु मुद्दा भी टालने को तैयार
जेएनएन, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए खोलने की दिशा में ईरान और ओमान के बीच चल रही बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि समझौता होने के बावजूद होर्मुज से जहाजों की आवाजाही
लेखक Jagran News50K पढ़े गए
-1786293562038.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जेएनएन, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए खोलने की दिशा में ईरान और ओमान के बीच चल रही बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि समझौता होने के बावजूद होर्मुज से जहाजों की आवाजाही तभी सामान्य होगी, जब अमेरिका उसकी प्रमुख शर्तें मान ले। इस तरह तेहरान ने जलडमरूमध्य खोलने की जिम्मेदारी की गेंद सीधे अमेरिका के पाले में डाल दी है।
वहीं, अमेरिकी मीडिया का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ प्रस्तावित परमाणु समझौते को फिलहाल टाल सकते हैं।



