डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच मक्का में रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को इस्लामी देशों से अपने मतभेद भुलाकर नाटो जैसी सैन्य गठबंधन बनाने की अपील की है।
जियो न्यूज से बातचीत में आसिफ ने कहा कि मक्का में हुआ समझौता विशेष क्लब नहीं रहना चाहिए और इसे अन्य इस्लामी देशों तक विस्तारित किया जाना चाहिए।