जेएनएन, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध बरकरार है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को स्पष्ट किया कि ओमान के साथ स्ट्रेट में समुद्री यातायात के प्रबंधन को लेकर बनी सहमति का यह मतलब नहीं है कि रणनीतिक समुद्री मार्ग तुरंत खोल दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि होर्मुज को खोलने के लिए अमेरिका को 14 सूत्रीय प्रारंभिक समझौते (एमओयू) का पालन करना होगा और संघर्ष के दौरान ईरान को हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी।