World
थाईलैंड में स्कूल में गोलीबारी में बढ़ा मतृकों का आंकड़ा, अब तक 8 की मौत
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। बैंकॉक में दादा-दादी की हत्या के बाद स्कूल में किशोर की ओर से की गई गोलीबारी के मामले में मरने वालों की संख्या शनिवार को आठ हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 12 वर्षीय एक छात्रा की अस्पताल में म
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। बैंकॉक में दादा-दादी की हत्या के बाद स्कूल में किशोर की ओर से की गई गोलीबारी के मामले में मरने वालों की संख्या शनिवार को आठ हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 12 वर्षीय एक छात्रा की अस्पताल में मौत हो गई।
थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 14 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से सात की हालत शनिवार को भी गंभीर बनी हुई थी। घायल हुए लोगों में से अधिकांश 12 से 14 वर्ष की आयु के थे। किशोर की ओर से चलाई गई गोली अधिकांश को सीने या सिर में लगी थी।



