World
कोसोवो की संसद में प्रधानमंत्री पर फेंके गए अंडे, राजनीतिक संकट के बीच रोकी गई सदन की कार्यवाही
डिजिटल डेस्क, प्रिस्टिना। कोसोवो की संसद में आज शनिवार, 8 अगस्त को विपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके। इसके बाद संसद की कार्यवाही रोक दी गई।
लेखक Digital Desk28K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, प्रिस्टिना। कोसोवो की संसद में आज शनिवार, 8 अगस्त को विपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके। इसके बाद संसद की कार्यवाही रोक दी गई।
कोसोवो की संसद में यह घटना तब हुई जब कुर्ती की पार्टी 'वेटेवेंडोसजे' ने 7 जून के संसदीय चुनाव के बाद नई संस्थाओं के गठन को लेकर विपक्षी समूहों के साथ बातचीत कर रही थी।
पार्टी ने संसद की 120 में से 53 सीटें जीतीं, जिससे वह सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन गई, लेकिन कुर्ती के पास अकेले सरकार चलाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं था।



