World
ओमान के तट के पास एक और जहाज पर हमला, होर्मुज खोलने के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं कई शर्तें
जेएनएन, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा समुद्री यातायात के लिए खोलने को लेकर ईरान ने अमेरिका के सामने कई शर्तें रख दी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोल्घादर ने शनिवार को कहा कि
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

जेएनएन, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा समुद्री यातायात के लिए खोलने को लेकर ईरान ने अमेरिका के सामने कई शर्तें रख दी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोल्घादर ने शनिवार को कहा कि स्ट्रेट खोलने से पहले अमेरिका को ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध और नौसैनिक नाकेबंदी हटानी होगी।
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, जोल्घादर ने अमेरिका से ईरान के आसपास की सैन्य मौजूदगी खत्म करने, युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई करने और विदेशों में जमा ईरान की संपत्तियां जारी करने की भी मांग की। इसके अलावा ईरान के सहयोगी देशों पर हमले और ईरान के खिलाफ धमकियां बंद करने की शर्त रखी गई है।



