World
ट्रंप के विमान से जुड़ी जानकारी लीक करनेवाले अधिकारी पर कार्रवाई, पद से हटाया
एपी, वाशिंगटन। पेंटागन ने पूर्व अमेरिकी एयरफोर्स सेक्रेटरी फ्रैंक केंडल की गोपनीय जानकारी तक पहुंच की मंजूरी रद कर दी है। साथ ही उन्हें ऐसे किसी भी संवेदनशील पद पर काम करने से रोक दिया गया है, जहां वर्गीकृत गोपनीय जानकार
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

एपी, वाशिंगटन। पेंटागन ने पूर्व अमेरिकी एयरफोर्स सेक्रेटरी फ्रैंक केंडल की गोपनीय जानकारी तक पहुंच की मंजूरी रद कर दी है। साथ ही उन्हें ऐसे किसी भी संवेदनशील पद पर काम करने से रोक दिया गया है, जहां वर्गीकृत गोपनीय जानकारी तक पहुंच जरूरी हो।
पेंटागन का आरोप है कि केंडल ने मीडिया को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान एयरफोर्स वन की क्षमताओं से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दी थी।
यह कार्रवाई पिछले महीने सामने आई उन रिपोर्टों के बाद हुई है, जिनमें कतर से अमेरिका को मिले नए विमान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे। इनमें द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट भी शामिल थी।



