World
'जैसे कोई बम फटा हो', कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग से हाहाकार; इमरजेंसी घोषित
डिजिटल डेस्क, वैंकूवर। ब्रिटिश कोलंबिया में तेजी से फैल रही जंगल की आग से हाहाकार मचा हुआ है। इस आग के रातों-रात दोगुना होने के बाद शनिवार को इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पश्चिमी कनाडा के इस प्रांत में हजारों लोगों को अपना घ
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वैंकूवर। ब्रिटिश कोलंबिया में तेजी से फैल रही जंगल की आग से हाहाकार मचा हुआ है। इस आग के रातों-रात दोगुना होने के बाद शनिवार को इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पश्चिमी कनाडा के इस प्रांत में हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
बाल्ड रेंज वाइल्डफायर तेजी से फैलकर लगभग 9,500 हेक्टेयर (23,500 एकड़) तक पहुंच गई और बेकाबू हो गई। इसके कारण ब्रिटिश कोलंबिया के दक्षिणी अंदरूनी इलाके में ओकानागन झील के पश्चिम में स्थित समरलैंड, पीचलैंड और अन्य इलाकों में लोगों को जगह खाली करने के आदेश दिए गए।



