World
अमेरिका: यूटा में जंगल की आग बुझाते समय क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, दोनों पायलट की मौत
डिजिटल डेस्क, यूटा। अमेरिका के यूटा में जंगल की आग बुझाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए दो हेलीकॉप्टर पायलटों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने शनिवार को की। सेवियर काउंटी शेरिफ के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब उनका सि
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यूटा। अमेरिका के यूटा में जंगल की आग बुझाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए दो हेलीकॉप्टर पायलटों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने शनिवार को की। सेवियर काउंटी शेरिफ के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब उनका सिकोरस्की स्काईक्रेन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो पायलटों की मौत हो गई।
यह हेलीकॉप्टर उन हेलीकॉप्टरों में शामिल था जो फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट में लगी आग को बुझा रहे थे। दुर्घटना के कारण एक नई आग लग गई जो पहले से लगी आग से मिल गई। इस आग ने अब तक लगभग 174 वर्ग मील (लगभग 451 वर्ग किलोमीटर) इलाके को जला दिया है।



