World
स्पेन ने भारत में अपने राजदूत को हटाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के फंड के दुरुपयोग की शिकायत के बाद लिया फैसला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेन सरकार ने भारत में अपने राजदूत जुआन एंटोनियो मार्च को हटाकर उनकी जगह नया राजदूत नियुक्त करने का फैसला किया है। स्पेनिश मीडिया आउटलेट द ऑब्जेक्टिव की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला सांस्कृतिक का
लेखक Digital Desk75K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेन सरकार ने भारत में अपने राजदूत जुआन एंटोनियो मार्च को हटाकर उनकी जगह नया राजदूत नियुक्त करने का फैसला किया है। स्पेनिश मीडिया आउटलेट द ऑब्जेक्टिव की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फंड के इस्तेमाल को लेकर विवाद के बाद लिया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेन के विदेश मंत्रालय ने भारत से नए राजदूत अल्फ्रेडो मार्टिनेज सेरानो के लिए सहमति मांगी है। सेरानो वर्तमान में कनाडा में स्पेन के राजदूत हैं और पहले स्पेनिश शाही परिवार के प्रोटोकॉल प्रमुख रह चुके हैं। नए दिल्ली में पदभार हस्तांतरण कुछ हफ्तों में होने की उम्मीद है।



