डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के 15 सूत्रीय शांति प्लान को ठुकरा दिया है और जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं छोड़ देता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
कैबिनेट की बैठक में नेतन्याहू ने कहा, 'इजरायल इस 15-सूत्रीय दस्तावेज को मंजूरी नहीं देता है। जब तक हमास सचमुच में हथियार नहीं छोड़ देता, तब तक IDF पीछे नहीं हटेगा और हमारी सेनाएं और नागरिकों के खतरे को नाकाम करता रहेगा।'