डिजिटल डेस्क, बीजिंग। ताइवान में भारी तबाही मचाने के बाद अब चक्रवाती तूफान 'डॉल्फिन' चीन के पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। तूफान के खतरे को देखते हुए शंघाई के दोनों प्रमुख हवाई अड्डों ने रविवार को 1,300 से अधिक उड़ानें रद कर दी हैं।
दरअसल, तूफान डॉल्फिन ने शनिवार को राजधानी ताइपे समेत उत्तरी ताइवान को प्रभावित किया। इस तूफान ने उत्तरी ताइवान में भारी बारिश की और चीन के पूर्वी तट पर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा पैदा कर दिया है। तूफान के कारण कुछ ताइवानी एयरलाइंस ने रविवार को चीन जाने वाली उड़ानें भी रद कर दीं।