World
चीन के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी, ताइवान ने बनाया 'हेलस्केप' प्लान
डिजिटल डेस्क, ताइपे। ताइवान अपने दुश्मन चीन की संभावित हमले से बचने की तैयारी कर रहा है, इसके लिए वह ड्रोन तथा अन्य मानवरहित हथियारों में भारी निवेश कर रहा है। यह रणनीति आंशिक रूप से यूक्रेन युद्ध से प्रेरित है, जहां ड्र
लेखक Digital Desk48K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ताइपे। ताइवान अपने दुश्मन चीन की संभावित हमले से बचने की तैयारी कर रहा है, इसके लिए वह ड्रोन तथा अन्य मानवरहित हथियारों में भारी निवेश कर रहा है। यह रणनीति आंशिक रूप से यूक्रेन युद्ध से प्रेरित है, जहां ड्रोन दुश्मन सेना को खोजने और हमला करने का महत्वपूर्ण हथियार बन गए हैं।
द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ताइवान की योजना अपने चारों ओर एक ड्रोन हेलस्केप बनाने की है। इसका उद्देश्य ड्रोन का उपयोग करके चीनी सेना का पता लगाना, उनकी हरकतों पर नजर रखना और द्वीप पर उनके पैर जमाने से पहले ही उन पर हमला करना है।



