डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव के पलटने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। सिटी फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि यह नाव शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10:27 बजे लिबर्टी आइलैंड और न्यूयॉर्क हार्बर के पास पलट गई, जहां मशहूर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी स्थित है।
FDNY के अनुसार, उन्हें नाव पलटने और लोगों के पानी में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद NYPD के गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी से एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।