डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार को सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित एक प्रमुख तेल ठिकाने को निशाना बनाया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने दावा किया है कि उनके लड़ाके जजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन से बेहद सटीक हमला करने में कामयाब रहे।
याह्या सारी ने बताया कि यह कार्रवाई सऊदी अरब द्वारा उत्तर-पश्चिम यमन में किए गए ड्रोन हमले के जवाब में की गई है।