डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती पर देश आपस में उलझ रहे हैं, लेकिन अंतरिक्ष में दुनिया के कई देश मिलकर काम कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि इस बार शांति के नोबेल पुरस्कार की संभावित सूची में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की चर्चा ने सबका ध्यान खींचा है।
आईएसएस को अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अनोखी मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा नौ अक्टूबर को ओस्लो में होगी।