World
बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन और अस्थिरता के कारण जारा एचएंडएम (H&M), मार्क्स एंड स्पेंसर और सेलियो जैसे प्रमुख वैश्विक फैशन ब्रांड्स ने अपने बड़े ऑर्डर भारत और अन्य एशियाई द
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन और अस्थिरता के कारण जारा एचएंडएम (H&M), मार्क्स एंड स्पेंसर और सेलियो जैसे प्रमुख वैश्विक फैशन ब्रांड्स ने अपने बड़े ऑर्डर भारत और अन्य एशियाई देशों में शिफ्ट करने शुरू कर दिए हैं।
भारत को हुआ फायदा
नवंबर के पहले पखवाड़े (1 से 18 नवंबर) के बीच वैश्विक रिटेलर्स ने अपने कुल ऑर्डर्स का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा (करीब 25.4 करोड़ डॉलर या लगभग 2,100 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर) बांग्लादेश से हटाकर दूसरे देशों को दे दिया है।



