World
होर्मुज पर टकराव तेज, ईरान ने अमेरिकी एफ-16 को खदेड़ने का किया दावा; कुवैत ने ईरानी राजदूत को किया तलब
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आइआरजीसी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी एफ
लेखक Digital Desk59K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आइआरजीसी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान को ईरान के दक्षिणी हवाई क्षेत्र से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
एएनआई के अनुसार, यह घटना होर्मुज में हेंगम द्वीप के पास हुई। ईरान ने इसे अपनी रक्षा क्षमताओं का नतीजा बताते हुए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने का संकल्प भी दोहराया है।



