डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला की एक 14 वर्षीय ईसाई लड़की का अपहरण कर जबरन इस्लाम में मतांतरण कराया गया और उसकी शादी कर दी गई। अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक प्रमुख संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
संगठन ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी अल्पसंख्यक लड़कियों की सुरक्षा के लिए लगभग कुछ भी नहीं किया है।वायस आफ पाकिस्तान माइनारिटी के अनुसार, लड़की, मिनाहिल रफी के परिवार ने बताया कि वह 18 और 19 अक्टूबर के बीच लापता हो गई थी।