डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका लगातार ईरान और रूस को आर्थिक मोर्चे पर लगातार घेरने में लगा हुआ है। इस बीच, अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 नामक व्यापक द्विदलीय प्रतिबंध विधेयक पारित कर दिया।
इस विधेयक से संबंधित कानून लागू होने का सर्वाधिक असर भारत, चीन, जापान और यूरोप के कुछ देशों पर पड़ सकता है।