डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच अब इजरायल की मीडिया रिपोर्ट में दावा सामने आया है। इसमें बताया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चैनल 14 ने यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट और ईरानी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि यह खबर तेजी से फैल रही है कि खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है। इतना ही नहीं एक सूत्र ने तो इतना तक दावा कर दिया कि अगर हमें जल्द ही उनके मारे जाने की खबर सुनने को मिले, तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी।