World
नेपाल: यालंग री पर्वत पर पिछले साल पांच पर्वतारोहियों के लापता होने वाली जगह पर नजर आए शव
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। यालुंग री पर्वत पर पिछले साल जिस स्थान पर पर्वतारोही लापता हुए थे, वहां पांच शव नजर आए हैं। तीन विदेशी पर्वतारोही और दो नेपाली नागरिक पिछले साल नवंबर से हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता है
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए
-1786202576880.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। यालुंग री पर्वत पर पिछले साल जिस स्थान पर पर्वतारोही लापता हुए थे, वहां पांच शव नजर आए हैं। तीन विदेशी पर्वतारोही और दो नेपाली नागरिक पिछले साल नवंबर से हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता हैं।
विदेशियों में एक इतालवी कनाडाई, एक इतालवी और एक जर्मन शामिल थे।एक पर्वतारोहण कंपनी द्वारा शवों की खोज के लिए नियुक्त कुछ कर्मचारियों ने शुक्रवार को शवों को देखा।



