World
80 साल बाद डेन्यूब नदी से निकले विश्व युद्ध के सैनिकों के अवशेष और बाइक, वायरल हुई तस्वीरें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में डेन्यूब नदी का जल स्तर बेहद कम होने से द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष सतह पर आ गए हैं। नदी के तल से एक पुरानी मोटरसाइकिल के साथ दो जर्मन वेहरमाक्ट सैनिकों के शव भी बर
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में डेन्यूब नदी का जल स्तर बेहद कम होने से द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष सतह पर आ गए हैं। नदी के तल से एक पुरानी मोटरसाइकिल के साथ दो जर्मन वेहरमाक्ट सैनिकों के शव भी बरामद किए गए हैं।
जर्मन वॉर ग्रेव्स कमीशन (वोल्क्सबुंड डॉयचे क्रीग्सग्रेबरफ्यूर्सॉर्गे) के अनुसार, बुडापेस्ट के बत्थ्यानी स्क्वायर के पास बंदरगाह क्षेत्र में 2 अगस्त को यह मोटरसाइकिल मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डीकेडब्ल्यू एनजेड 350-1 मॉडल की है, जो उस समय मजबूत और भरोसेमंद मानी जाती थी।



